भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुंबई प्रदेश संगठन को अधिक क्रियाशील और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के सदस्यों के नामों की घोषणा हाल ही में की गई है।
इसी क्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता वसीम खान को एक बार फिर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मुंबई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।भाजपा में लंबे समय से सक्रिय वसीम खान अपनी मेहनत, संगठन क्षमता और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की शैली के लिए जाने जाते हैं।
इन्हीं गुणों को देखते हुए मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने उन पर दोबारा भरोसा जताते हुए उन्हें अल्पसंख्यक मोर्चा का मुंबई अध्यक्ष बनाया है।अपनी पुनः नियुक्ति पर वसीम खान ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, विधायक आशीष शेलार, विधायक संजय उपाध्याय तथा मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम का विशेष धन्यवाद किया। वसीम खान ने कहा कि वह पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।
इस अवसर पर बशीर अहमद खान, सचिव भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, मुम्बई शहर ने मुबारकबाद दी।वसीम खान को अल्पसंख्यक मोर्चा मुंबई का अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता हुसैन पठाण, मुस्ताक सय्यद, अमजद खान, शाहनवाज पठाण, उस्मान पठाण, हुसैन खतल, यासीन शेख, बशीर अहमद खान, राशिद कपाड़िया, आदिल खान और जमीर खान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि वसीम खान की पुनः नियुक्ति से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा को संगठनात्मक मजबूती मिलेगी और पार्टी की नीतियों को अल्पसंख्यक समाज तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने में मदद मिलेगी।
ब्यूरो रिपोर्ट
