Breaking
5 Jun 2026, Fri

अजमेर दरगाह के पूर्व ट्रस्टी वसीम खान को बशीर खान ने दी मुबारकबाद

By Editor Aijaz Alam Khan

अजमेर दरगाह शरीफ के पूर्व ट्रस्टी और भारत सरकार के वक्फ बोर्ड डेवलपमेंट कमेटी के चेयरमैन वसीम खान को सामाजिक कार्यकर्ता बशीर अहमद खान, सचिव भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, मुम्बई शहर ने मुबारकबाद दी।

मिली जानकारी के अनुसार बशीर अहमद खान ने वसीम खान को उनके पद और सामाजिक कार्यों के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि वसीम खान समाज और वक्फ से जुड़े विकास कार्यों में लगातार योगदान दे रहे हैं, जो काबिले तारीफ है।

इस मौके पर बशीर खान ने उम्मीद जताई कि वसीम खान के नेतृत्व में वक्फ बोर्ड से जुड़े विकास कार्यों को और मजबूती मिलेगी तथा समाज के लोगों को इसका लाभ प्राप्त होगा।वहीं वसीम खान ने भी मुबारकबाद देने के लिए बशीर अहमद खान का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे समाज की भलाई और विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे।

ब्यूरो रिपोर्ट

AKP News 786