Breaking
3 Sep 2026, Thu

आलम रूहानी मिशन ट्रस्ट की बैठक संपन्न, भूख और शिक्षा पर विशेष जोर

By Editor Aijaz Alam khan

बस्ती। आलम रूहानी मिशन ट्रस्ट, बस्ती के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की आवश्यक बैठक 13 जुलाई को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सूफी एजाज आलम खान कादरी ने की।
बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई, जिसमें विशेष रूप से भूख और शिक्षा के मुद्दे पर विचार-विमर्श हुआ। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जो लोग धन-धान्य से संपन्न हैं, उन्हें समाज सेवा के लिए जागरूक किया जाए तथा उनके सहयोग से यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाए कि कोई भी गरीब व्यक्ति भूखा न रहे और आर्थिक अभाव के कारण कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न हो।
बैठक में यह भी कहा गया कि समाज के जरूरतमंद लोगों को मुख्यधारा से जोड़कर उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। साथ ही अधिक से अधिक लोगों से आलम रूहानी मिशन ट्रस्ट से जुड़कर सामाजिक एवं मानवीय कार्यों में सहयोग देने की अपील की गई।
बैठक में मुख्य रूप से संरक्षक जावेद आलम खान, फारूख इस्लाम, डॉ. रईस, मौलाना आमिर रजा कादरी, हाफिज व कारी असलम कादरी तथा शैलेन्द्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

AKP News 786