Breaking
22 Jul 2026, Wed

Basti के Rudhauli क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन का बड़ा फ्लैग मार्च

By Editor Aijaz Alam Khan

बस्ती: जनपद में कानून-व्यवस्था को पूरी तरह मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप से बड़ा फ्लैग मार्च निकाला। अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी भानपुर, उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी कलवारी, क्षेत्राधिकारी लाइन सहित कई थानों की पुलिस टीम ने रुधौली क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।


फ्लैग मार्च में प्रभारी निरीक्षक रुधौली, प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया, थानाध्यक्ष गौर, सोनहा और नगर थाना पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने जनपद में लागू धारा 163 BNSS का प्रभावी पालन सुनिश्चित कराने के लिए लोगों से संवाद किया और नियमों का पालन करने की अपील की।


पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रहे।
फ्लैग मार्च के दौरान बाजारों, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। पुलिस की मौजूदगी से लोगों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा और अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट : परमानंद मिश्रा

AKP News 786