बस्ती। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण इकाई, बस्ती द्वारा भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ डॉन बॉस्को स्कूल में मनाई गई। कार्यक्रम में इकाई के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने श्रद्धा-सुमन अर्पित कर भगवान परशुराम के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष सुरेश चन्द्र मिश्र सहित राजेश कुमार पाण्डेय, राजेश मिश्र, पंकज कुमार मिश्र, परमानन्द मिश्र, भाटकर मिश्र, शेषमणि पाण्डेय, कर्मलेन्द्र मिश्र, बी.के. मिश्र एवं गंगा प्रसाद मिश्र ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने समाज की एकता और संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द एवं समाज के उत्थान के संकल्प के साथ हुआ।
रिपोर्ट : परमानन्द मिश्रा
