Breaking
5 Sep 2026, Sat

बकरीद पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क, सोनहा थाने में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक

By Editor Aijaz Alam Khan

बस्ती। आने वाले ईद-उल-अजहा (बकरीद) त्योहार को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना सोनहा परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की।


यह बैठक पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशानुसार आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त के मार्गदर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव की अध्यक्षता में किया गया।
बैठक में थानाध्यक्ष महेश सिंह समेत पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, शांति समिति के सदस्य, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, धर्मगुरु एवं सुअर पालक उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सभी लोगों ने 28 मई 2026 को मनाए जाने वाले बकरीद पर्व को परंपरागत तरीके से शांतिपूर्वक मनाने और क्षेत्र में भाईचारा बनाए रखने का आश्वासन दिया।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें, सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश साझा करने से बचें तथा किसी भी विवाद या समस्या की जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन को दें।
उपस्थित लोगों ने बस्ती पुलिस की तैयारियों और सतर्कता की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन की सक्रिय भूमिका से क्षेत्र में अमन और शांति का वातावरण बना हुआ है।
थानाध्यक्ष महेश सिंह ने कहा कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत रहेगी और माहौल बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

AKP News 786