Breaking
17 Jun 2026, Wed

सादगी, सुन्नत और रूहानियत की मिसाल बना मोहम्मद फैसल का निकाह

By Editor Aijaz Alam Khan

बस्ती। पठान टोला, पुरानी बस्ती निवासी मोहम्मद फैसल का निकाह 10 जून 2026 दिन बुधवार को अत्यंत सादगी और रूहानी माहौल में सम्पन्न हुआ। निकाह समारोह में सुन्नत के अनुरूप सादगी को अपनाते हुए बैंड-बाजा, डांस, आतिशबाज़ी और अन्य फिजूलखर्ची से पूरी तरह परहेज़ किया गया।


यह मुबारक निकाह मौलाना मोहम्मद आमिर रज़ा क़ादरी पुत्र स्वर्गीय मंसूर अहमद, निवासी पठान टोला, पुरानी बस्ती की सरपरस्ती में सम्पन्न हुआ। उन्होंने नवविवाहित जोड़े के लिए दुआ करते हुए निकाह को सुन्नत के अनुसार सादगी से सम्पन्न कराने पर खुशी व्यक्त की।
निकाह की महफिल को रूहानी रंग देने के लिए जनाब मोहम्मद अनस साहब ने नातिया कलाम पेश किया। उन्होंने अपने कलाम के माध्यम से हुज़ूर नबी-ए-करीम ﷺ की सीरत-ए-तैय्यबा को खूबसूरती से बयान किया, जिससे पूरा माहौल इश्क़-ए-रसूल ﷺ की खुशबू से महक उठा और उपस्थित लोगों पर एक विशेष रूहानी कैफियत तारी हो गई।
निकाह में कई आलिम-ओलमा एवं समाज के गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही, जिन्होंने नवविवाहित जोड़े को मुबारकबाद पेश करते हुए उनके खुशहाल और बरकत भरे वैवाहिक जीवन के लिए दुआएँ कीं।
निकाह में परिवार, रिश्तेदारों और मित्रों के साथ-साथ मोहम्मद आरिफ, फहीम रज़ा, अहमद रज़ा क़ादरी, अब्दुल नईम, ताहिर, तल्हा, सिद्दीक अली, अतीक अली, खुर्शीद, जुनैद और अयान सहित अनेक लोग विशेष रूप से शामिल रहे।
इस अवसर पर मौजूद लोगों ने निकाह के इस सादगीपूर्ण आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक पहल बताया। लोगों का कहना था कि निकाह जैसे मुबारक अमल में दिखावे और फिजूलखर्ची के बजाय सुन्नत और सादगी को अपनाना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।
निकाह के बाद नवविवाहित जोड़े के सुखद, खुशहाल और बरकत भरे वैवाहिक जीवन के लिए दुआएँ की गईं। वहीं 12 जून 2026, दिन जुमा को वलीमा का आयोजन रखा गया है।

AKP News 786