Breaking
22 Jul 2026, Wed

बस्ती को मिले नए ARTO, धर्मेन्द्र कुमार ने संभाला पदभार, सड़क सुरक्षा होगी सर्वोच्च प्राथमिकता

By Editor Aijaz Alam Khan

जनपद बस्ती के परिवहन विभाग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव हुआ है।

धर्मेन्द्र कुमार ने मंगलवार को सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) के पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। शासन के आदेश के तहत उन्हें सड़क सुरक्षा के साथ-साथ प्रवर्तन (Enforcement) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।यह तैनाती प्रमुख सचिव, परिवहन अनुभाग-3 के आदेश संख्या 74/2026/1196 के अनुपालन में की गई है। शासन का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण, सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाना तथा परिवहन नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना है।जानकारी के अनुसार, जनपद बस्ती में धर्मेन्द्र कुमार की यह पहली तैनाती है। पदभार ग्रहण के अवसर पर संभागीय परिवहन अधिकारी (RTO) बस्ती भी मौजूद रहे और उन्होंने नए अधिकारी का स्वागत किया।कार्यभार संभालने के बाद धर्मेन्द्र कुमार ने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को मजबूत करना, परिवहन नियमों का प्रभावी प्रवर्तन तथा राजस्व लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल होगी।नई तैनाती के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जनपद में सड़क सुरक्षा अभियान को नई गति मिलेगी, यातायात नियमों के पालन पर विशेष जोर दिया जाएगा और परिवहन व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाया जाएगा।

रिपोर्ट – रिजवान खान

एकेपी न्यूज 786