बस्ती। International Women’s Day (8 मार्च) के अवसर पर Sufi Aijaz Alam Khan Qadri, अध्यक्ष Aalam Ruhani Mission Trust, हेड ऑफिस जयपुरवा, बस्ती ने महिलाओं के हक़ और अधिकारों को लेकर महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि महिलाएँ समाज की आधारशिला हैं और उनके सम्मान, सुरक्षा तथा अधिकारों की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आज भी कई स्थानों पर महिलाओं पर हो रहे जुल्म, अत्याचार और भेदभाव की घटनाएँ सामने आती हैं, जो अत्यंत दुखद और निंदनीय हैं।सूफ़ी एजाज़ आलम खान क़ादरी ने इन घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि किसी भी सभ्य समाज में महिलाओं के साथ अन्याय और अत्याचार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को बराबरी का दर्जा देना और उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करना हर व्यक्ति और पूरे समाज का कर्तव्य है।उन्होंने आवाम से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग महिलाओं के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का भाव रखें तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए जागरूक रहें।
जब समाज का हर व्यक्ति महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए आगे आएगा, तभी एक सुरक्षित और सशक्त समाज का निर्माण संभव हो सकेगा।इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को शिक्षा, सम्मान और समान अवसर प्रदान करना ही सच्चे अर्थों में International Women’s Day मनाने का उद्देश्य है।
ब्यूरो रिपोर्ट
