Breaking
2 Mar 2026, Mon

“आज बस्ती आएंगे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, निजी कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा”

By Aijaz Alam Khan

बस्ती। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का 04 फ़रवरी 2026 को बस्ती जनपद का दौरा प्रस्तावित है। अपने संक्षिप्त प्रवास के दौरान डिप्टी सीएम यहां एक निजी कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।


डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर जिला प्रशासन व संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन सतर्क है, वहीं स्थानीय स्तर पर राजनीतिक व सामाजिक हलकों में इस दौरे को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
हालांकि कार्यक्रम निजी होने के चलते कोई औपचारिक जनसभा प्रस्तावित नहीं है, लेकिन उपमुख्यमंत्री के दौरे से क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और आमजन में हलचल बनी हुई है। प्रशासनिक अमला पूरे कार्यक्रम पर नजर बनाए हुए है।

ब्यूरो रिपोर्ट

AKP News 786