Breaking
2 Mar 2026, Mon

कलवारी पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर्जनपदीय चोर, चोरी की अपाची बाइक बरामद

कलवारी पुलिस

By Aijaz Alam Khan

बस्ती। थाना कलवारी पुलिस ने सक्रिय रात्रि गश्त के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अंतर्जनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की एक लाल रंग की अपाची मोटरसाइकिल भी बरामद की है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार 25/26 दिसंबर की रात ग्राम कुसौरी से अपाची मोटरसाइकिल चोरी की सूचना पर थाना कलवारी में मुकदमा दर्ज किया गया था।

इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी कलवारी के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष गजेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुबौली–रामजानकी मार्ग मोड़ पर संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देख भाग रहे दोनों आरोपी बाइक फिसलने से गिर पड़े और मौके पर दबोच लिए गए।


पूछताछ में अभियुक्तों ने बाइक चोरी की बात स्वीकार की। पकड़े गए आरोपियों में अभिषेक निगम व रियाज चुड़िहार शामिल हैं, जिनके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आगे की विधिक कार्यवाही में जुटी है।

परमानन्द मिश्रा की रिपोर्ट
AKP News 786