केंद्रीय बजट पर राना दिनेश प्रताप सिंह का बयान

केंद्रीय बजट विकसित भारत संकल्प को देगा गति: राना दिनेश प्रताप सिंह
बस्ती। उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट विकसित भारत संकल्प को आगे बढ़ाने वाला है और आत्मनिर्भर भारत के बढ़ते कदमों की मजबूत नींव रखेगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत यह बजट देश के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिसमें समाज के हर वर्ग के हितों को प्राथमिकता दी गई है।
आयुर्वेदिक संस्थानों की स्थापना को बताया ऐतिहासिक कदम
राना दिनेश प्रताप सिंह ने बजट में तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थानों की स्थापना के प्रावधान की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कदम हमारी प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति को विश्व स्तरीय पहचान दिलाने की सरकार की वचनबद्धता को दर्शाता है।
ग्रामीण विकास से लेकर युवाओं तक को मिलेगा लाभ
उन्होंने कहा कि यह बजट ग्रामीण विकास, नगरीकरण, युवाओं, किसानों और महिलाओं सहित समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बजट में किए गए प्रावधान देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ सामाजिक संतुलन को भी मजबूत करेंगे।
प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का जताया आभार
राना दिनेश प्रताप सिंह ने इस जनहितैषी बजट के लिए देश के प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह बजट आने वाले वर्षों में भारत को वैश्विक मंच पर और अधिक मजबूत बनाएगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार की यह आर्थिक नीति विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगी।
रिजवान खान की रिपोर्ट
AKP News 786
