Breaking
2 Mar 2026, Mon

कौड़ीकोल में डिजिटल लाइब्रेरी का हुआ शुभारंभ

बस्ती: जिले के विकास क्षेत्र कप्तानगंज के कौडीकोल गांव में श्री हरि ज्ञान लाइब्रेरी का उद्घाटन रविवार को भाजपा नेता इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्र व दयाशंकर पटवा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। ग्रामीण इलाके के बच्चों को बेहतर तैयारी के लिए कौड़ीकोल में श्री हरि ज्ञान लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया है।

बच्चे आसानी से पहुंच कर लाइब्रेरी में बैठकर अपने कोर्सों की पढ़ाई कर सकते हैं। डिजिटल लाइब्रेरी बच्चों को तैयारी करने के लिए बेमिसाल साबित हो रहा है। लाइब्रेरी में इंटरनेट की सुविधा दी जाएगी। शांतिपूर्ण वातावरण में बच्चे आसानी से तैयारी को कर सकते थे।


भाजपा नेता इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्र ने कहा की कौड़ीकोल में लाइब्रेरी खुलने से गांव इलाके के बच्चों को तैयारी करने में काफी राहत मिल सकेगी। ऐसी लाइब्रेरी शहरों में हुआ करती थी लेकिन अब गांव में खुलने से ग्रामीण इलाके के छात्राओं को पढ़ने में काफी राहत मिल सकेगी।


डायरेक्टर हरिओम ने बताया कि लाइब्रेरी में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधा उपलब्ध है जिसमें इंटरनेट वाई-फाई की सुविधा, एसी, शुद्ध पेयजल, शौचालय सहित तैयारी करने के लिए सुविधाएं उपलब्ध है। तैयारी करने के लिए बच्चे अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं लाइब्रेरी में 24 घंटे सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

रिज़वान खान की रिपोर्ट
AKP News 786