गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल बस्ती: पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने पुलिस लाइन में किया टोलीवार निरीक्षण
प्रेस नोट | जनपद बस्ती | दिनांक: 21.01.2026
आगामी गणतंत्र दिवस समारोह के दृष्टिगत गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल बस्ती को लेकर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री अभिनन्दन द्वारा पुलिस लाइन बस्ती के परेड ग्राउंड में आयोजित रिहर्सल का विस्तृत टोलीवार निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने विभिन्न टोलियों की परेड ड्रिल, मार्च पास्ट, सलामी ग्रहण प्रक्रिया, अनुशासन, वर्दी की एकरूपता, शारीरिक मुद्रा एवं आपसी समन्वय का गहन परीक्षण किया। परेड में शामिल पुलिसकर्मियों, रिक्रूट आरक्षियों एवं अन्य बलों की तैयारियों की उन्होंने सराहना की।
पुलिस अधीक्षक ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी जवान अपनी वर्दी, जूते, बेल्ट एवं अन्य उपकरण स्वच्छ, दुरुस्त और एकसमान रखें। मार्चिंग के दौरान कदमों की एकरूपता, हाथों की स्विंग तथा सिर की मुद्रा पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि परेड अनुशासन और गरिमा के अनुरूप प्रदर्शित हो।
उन्होंने परेड कमांडर एवं सहायक कमांडरों को निर्देशित किया कि वे अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करते हुए टोलियों का नेतृत्व सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी कहा गया कि नियमित रिहर्सल जारी रखते हुए अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल से पूर्व सभी कमियों को पूरी तरह दूर किया जाए।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक सहित परेड से संबंधित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। प्रशासन का उद्देश्य गणतंत्र दिवस समारोह को अनुशासित, भव्य और गरिमामय रूप में संपन्न कराना है।
रिपोर्ट : परमानन्द मिश्रा
AKP News 786
