बस्ती। महर्षि वशिष्ठ धाम बढ़नी मिश्र से 18 से 26 फरवरी तक आयोजित होने वाली ऐतिहासिक वशिष्ठ रामायण कथा के उपलक्ष्य में बुधवार को भव्य आमंत्रण रथयात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और भक्ति गीतों की गूंज के बीच निकली यह रथयात्रा अयोध्या धाम तक पहुंचेगी, जहां रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय एवं तीन कलश मंदिर के महंत गिरीश पति त्रिपाठी यात्रा का स्वागत कर कथा का विधिवत आमंत्रण स्वीकार करेंगे।

रथयात्रा में गुरु वशिष्ठ की प्रतिमा और सुसज्जित रामदरबार आकर्षण का केंद्र रहे। डीजे पर गूंजते भक्ति गीत, सैकड़ों मोटरसाइकिलों और चार पहिया वाहनों का काफिला लोगों के उत्साह को और बढ़ा रहा था। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम संयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि 18 से 26 फरवरी तक आयोजित होने वाली यह वशिष्ठ रामायण कथा विश्व में पहली बार आयोजित की जा रही है। जगद्गुरु तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य के श्रीमुख से कथा का श्रवण करने के लिए लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से वशिष्ठ धाम की ख्याति वैश्विक स्तर पर स्थापित होगी।
रथयात्रा में मंदिर समिति के अध्यक्ष सतीश मिश्र सहित गुरूदत्त मिश्र, मनु पाण्डेय, कपिलदेव सिंह ‘मम्मू’, जगदीश पाण्डेय, अमरेश पाण्डेय, चन्द्रमणि मिश्रा, आशीष सिंह, पं. सरोज मिश्र, राजेश त्रिपाठी, राजेश चित्रगुप्त, सर्वेश श्रीवास्तव, कैलाश मोहन श्रीवास्तव, सतेन्द्र श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, सुनील गुप्ता, सतीश सोनकर, श्रुति अग्रहरि, रणजीत सिंह, राकेश मिश्र सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

भव्य आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं और क्षेत्र में कथा को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
रिपोर्ट : रिज़वान खान
