थाना मुण्डेरवा थाना पुलिस ने चोरी एवं धमकी के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
थानाध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना मुण्डेरवा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 43/2026, धारा 331(4), 305(a), 352, 351(3), 317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्तों—
मोहित चौधरी पुत्र स्व. रामवीर (उम्र लगभग 25 वर्ष)
राजू उर्फ राजा चौधरी पुत्र राम बहोर (उम्र लगभग 28 वर्ष)
रोहित चौधरी पुत्र स्व. रामवीर (उम्र लगभग 30 वर्ष)
निवासी ग्राम खमोखर, थाना मुण्डेरवा, जनपद बस्ती—को मुखबिर की सूचना पर दिनांक 27.02.2026 को समय करीब 01:55 बजे ग्राम खमोखर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

घटना का विवरण
वादी द्वारा 25.02.2026 को थाना मुण्डेरवा पर प्रार्थना पत्र देकर अपनी दुकान से इनवर्टर, कपड़ा एवं कॉस्मेटिक सामान चोरी होने की सूचना दी गई थी। साथ ही आरोप लगाया गया कि शिकायत करने पर अभियुक्त रोहित ने पिस्टल दिखाकर गोली मारने की धमकी दी।
मामले के पंजीकरण के बाद विवेचना उपनिरीक्षक श्री गिरीशचन्द्र यादव द्वारा की जा रही थी। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तों को एक प्लास्टिक की खिलौना पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर इचड़वा पुल के पास से चोरी गई एक इनवर्टर बैटरी बरामद की गई।
बरामदगी
एक अदद इनवर्टर बैटरी
एक अदद प्लास्टिक की खिलौना पिस्टल
गिरफ्तार करने वाली टीम
थानाध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार सिंह
उ0नि0 श्री जावेद खान
उ0नि0 श्री गिरीशचन्द्र यादव
का0 कामोद कुशवाहा
का0 भगवान दयाल यादव
पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
रिपोर्ट : परमानन्द मिश्रा
