जन–स्वास्थ्य सत्याग्रह:AKP NEWS 786 की मुहिम — मानकविहीन अस्पतालों पर अब होगी सख्त कार्रवाईजनहित में अभियान: हर फर्जी हॉस्पिटल का होगा पर्दाफाशइससे पहले भी एक रिपोर्ट AKP News 786 द्वारा पेश किया गया है ये दूसरी रिपोर्ट है ये एक मुहिम है और इस मुहिम का नाम है जन–स्वास्थ्य सत्याग्रहबस्ती। (AKP NEWS 786 स्पेशल रिपोर्ट) — जनहित को ध्यान में रखते हुए AKP NEWS 786 टीम द्वारा बस्ती जनपद सहित प्रदेश भर में चल रहे
मानकविहीन अस्पतालों के खिलाफ एक विशेष अभियान शुरू किया है। इस मुहिम के तहत जिले-जिले में उन अस्पतालों और क्लिनिकों की सच्चाई उजागर की जाएगी जो बिना रजिस्ट्रेशन, बिना योग्य डॉक्टर और बिना लाइसेंस के लोगों की ज़िंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। बस्ती मे तो कई निजी हॉस्पिटलो की लापरवाही से मासूमो की जान जा चुकी है अभी हाल ही मे बस्ती के राजेन्द्रा हॉस्पिटल का मामला सामने आया है इलाज के दौरान नवजात बालिका की मौत, डाक्टर पर लापरवाही का आरोप परिजनों ने लगाया है राजेन्द्रा हास्पिटल के संचालक, डाक्टर के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की गयी है इससे पहले ओमवीर हॉस्पिटल, जे के हॉस्पिटल के संचालक कर्ता और डॉक्टर के विरुद्ध लापरवाही से मरीज की जान जाने का मामला सामने आया कार्यवाही के नाम पर खानापूर्ति हुआ जिसकी जान गयी वो वापस नहीं आयेगा, जरुरी है इस तरह के लापरवाह डॉक्टर को जेल होना और हॉस्पिटल पूरी तरह से बंद होना जरुरी है जिससे और कोई मरीज इनका शिकार ना हो राजनैतिक और विभागीय संरक्षण से हॉस्पिटलो पर कोई करवाई नहीं होता है सूत्रों के मुताबिक अधिकतर जगह ऐसे हॉस्पिटल चल रहे हैं जिनके पास न तो फायर NOC, न बायो मेडिकल -वेस्ट मैनेजमेंट अनुमति, और न ही रजिस्टर्ड चिकित्सक हैं।AKP NEWS 786 की टीम ने पाया है कि कई हॉस्पिटल छोटे किराए के मकानों में संचालित हैं जहाँ न तो इमरजेंसी सुविधा है, न संक्रमण नियंत्रण की व्यवस्था।हमारी टीम लगातार जिलेवार ऐसे अस्पतालों की रिपोर्ट जनता के सामने लाएगी ताकि शासन-प्रशासन तत्काल कार्रवाई कर सके।यह जनहित अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक प्रदेश के सभी प्राइवेट हॉस्पिटल कानूनी व चिकित्सकीय मानकों के अनुरूप पंजीकृत नहीं हो जाते।“हमारा उद्देश्य किसी को बदनाम करना नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।शासन प्रशासन से मांग है की जो भी अस्पताल नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, उन पर कार्रवाई ज़रूरी है।”वक़्त रहते अगर विभाग द्वारा जाँच करके कार्यवाई नहीं हुवी तो जनहित मे ये आवाज़ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक AKP News 786 टीम द्वारा ले जाया जायेगा अगर आपको हमारा ये मुहिम अच्छा लगा हो तो हमसे जुड़े और AKP News 786 को सब्सक्राइब करें अपनी राय दे जिससे हम कुछ और बेहतर कर सके
