Breaking
2 Mar 2026, Mon

डा. वी.के. वर्मा का सेवा संकल्प: जरूरतमंदों तक लगातार पहुँच रहे कंबल

डा. वी.के. वर्मा का सेवा संकल्प

By Aijaz Alam Khan

बस्ती – कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबल वितरण का मानवीय अभियान लगातार जारी है। श्रीमती मुराली देवी मानव सेवा एवं शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित पटेल एस.एम.एच. हॉस्पिटल एवं पैरामेडिकल कॉलेज, गोटवा तथा अन्य सहयोगी संस्थानों के सौजन्य से प्रबंधक डा. वी.के. वर्मा ने डा. वी.के. वर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, बसुआपार, मुराली देवी बालिका इंटर कॉलेज एवं जिला अस्पताल के आयुष विंग में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।


इस अवसर पर डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि यदि समाज के सक्षम लोग आगे बढ़कर गरीबों और असहायों की मदद करें, तो किसी को भी भीषण ठंड का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि वे निरंतर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कर रहे हैं। उनकी कार में हमेशा कंबल उपलब्ध रहते हैं और जैसे ही कोई पात्र व्यक्ति मिलता है, उसे तत्काल कंबल प्रदान किया जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ठंड का मौसम रहने तक यह सेवा अभियान निर्बाध रूप से चलता रहेगा। उल्लेखनीय है कि डा. वर्मा बीते कई वर्षों से शीतलहर के दौरान जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण का यह सिलसिला जारी रखे हुए हैं।
संस्थान के निदेशक आलोक रंजन ने कहा कि कंबल वितरण के साथ-साथ पात्र जरूरतमंदों के लिए शिविर लगाकर अस्पताल की ओर से नि:शुल्क उपचार भी उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने कहा कि गरीबों और असहायों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।
कंबल वितरण अभियान में डा. मनोज मिश्र, मनीष चौधरी, शिव प्रसाद, लालजी यादव, दीनबंधु उपाध्याय, विकास चौधरी सहित अन्य सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा।

ब्यूरो रिपोर्ट
AKP News 786