Breaking
2 Mar 2026, Mon

डॉ भीमराव अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बस्ती पुलिस की कार्रवाई

By Aijaz Alam Khan

डॉ भीमराव अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में बस्ती पुलिस की कार्रवाई

डॉ भीमराव अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बस्ती पुलिस की कार्रवाई

प्रेस नोट | जनपद बस्ती | दिनांक: 13.01.2026

जनपद बस्ती में डॉ भीमराव अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामला सामने आने के बाद पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर उसे न्यायालय भेज दिया है। यह कार्रवाई संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर और भारतीय संविधान के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर की गई।

क्या है पूरा मामला

प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती जयदीप दुबे के नेतृत्व में वरिष्ठ उप निरीक्षक राम भवन प्रजापति द्वारा एक व्यक्ति को डॉ भीमराव अंबेडकर एवं संविधान पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध शांति भंग की आशंका के चलते धारा 170/126/135 BNSS के अंतर्गत चालान किया गया।

पुलिस द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्र में वर्णित तथ्यों के आधार पर मु0अ0सं0 06/26 धारा 353(2) BNS के तहत मुकदमा भी पंजीकृत किया गया है।

अभियुक्त का विवरण

  • अजय कुमार गौड़ पुत्र रामकिशुन
  • निवासी: रसना, थाना पुरानी बस्ती
  • जनपद: बस्ती

पुलिस टीम का विवरण

  • प्रभारी निरीक्षक: जयदीप दूबे, थाना पुरानी बस्ती, जनपद बस्ती
  • वरिष्ठ उप निरीक्षक: राम भवन प्रजापति, थाना पुरानी बस्ती
  • आरक्षी: विजय पाल, थाना पुरानी बस्ती, जनपद बस्ती

कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी को शांति भंग की आशंका के तहत हिरासत में लेकर संबंधित माननीय न्यायालय में पेश किया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संविधान और डॉ भीमराव अंबेडकर के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रशासन की अपील

पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी या अफवाहों से बचें। कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

परमानंद मिश्रा की रिपोर्ट

AKP News 786