Breaking
2 Mar 2026, Mon

त्योहारों से पहले बस्ती पुलिस अलर्ट, शहर में पैदल गश्त कर की सघन चेकिंग

By Aijaz Alam Khan

बस्ती। आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से बस्ती पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्यामकान्त ने क्षेत्राधिकारी सदर श्री सत्येन्द्र भूषण तिवारी की मौजूदगी में थाना कोतवाली पुलिस बल के साथ शहर क्षेत्र में पैदल गश्त की।


गश्त के दौरान बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और आयोजन स्थलों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई। अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया और अराजक तत्वों को कड़ा संदेश दिया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सहित अन्य अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

रिपोर्ट : परमानन्द मिश्रा

AKP News 786