दुबौलिया पुलिस ने भटकी लड़की को सकुशल परिजनों को सौंपा

दुबौलिया पुलिस ने भटकी लड़की को सकुशल परिजनों को सौंपा
दुबौलिया पुलिस ने भटकी लड़की को बरामद किया और उसे सुरक्षित उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। इस सराहनीय कार्य से क्षेत्र में पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता की प्रशंसा हो रही है।
घर से बिना बताए निकल गई थी लड़की
दिनांक 13.02.2026 को थाना दुबौलिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बसंतपुर की एक लड़की सुबह बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी। वह पैदल ही अपने ननिहाल थाना हरैया, जनपद बस्ती की ओर जा रही थी।
पुलिस ने दिखाई सतर्कता
अभिभावक के साथ न होने पर थाना दुबौलिया पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए लड़की को अपने संरक्षण में लेकर थाना स्थानीय पर लाया। वहां उससे उसके माता-पिता और घर के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
परिजनों को बुलाकर सौंपा गया सुपुर्द
पूछताछ के बाद पुलिस ने तुरंत उसके माता-पिता/परिजनों को सूचना दी। परिजन थाना दुबौलिया पहुंचे, जहां आवश्यक पुष्टि के बाद लड़की को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।
परिजनों ने जताया आभार
दुबौलिया पुलिस ने भटकी लड़की को बरामद किया इस त्वरित कार्रवाई से खुश होकर माता-पिता और परिजनों ने थाना दुबौलिया जनपद बस्ती पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की और धन्यवाद ज्ञापित किया।
बरामदगी में शामिल पुलिस टीम
- उ0नि0 भवानी प्रसाद मिश्रा, थाना दुबौलिया
- का0 अमरजीत सरोज, थाना दुबौलिया
- म0का0 निकिता, थाना दुबौलिया
जनपद बस्ती पुलिस द्वारा लगातार आमजन की सुरक्षा और सहायता के लिए सक्रिय प्रयास किए जा रहे हैं।
ऐसी ही विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहें AKP News 786 के साथ।
परमानंद मिश्रा की रिपोर्ट
AKP News 786
