Breaking
2 Mar 2026, Mon

दुबौलिया में अज्ञात हमलावरों ने झाड़-फूंक करने वाले व्यक्ति की हत्या, फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉयड तैनात

दुबौलिया में अज्ञात हमलावरों ने झाड़-फूंक

By Aijaz Alam Khan

बस्ती : थाना दुबौलिया क्षेत्र के ग्राम बेमहरी में झाड़-फूंक का कार्य करने वाले राम जीत पर 26 दिसम्बर 2025 की रात्रि करीबबन 9 बजे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली चलाए जाने की घटना सामने आई थी।

घायल अवस्था में उन्हें उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मामले में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। घटना के शीघ्र अनावरण के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। प्रारंभिक साक्ष्य संकलन हेतु फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉयड को मौके पर लगाया गया है। दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक ने बाइट दी!

परमानन्द मिश्रा की रिपोर्ट
AKP News 786