नेताजी को नमन :नेताजी की जयंती पर सपाइयों की भावनाओं का उमड़ा सैलाबबस्ती में मुलायम सिंह यादव को याद कर हुई भावपूर्ण श्रद्धांजलिबस्ती में आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व रक्षा मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और पद्म विभूषण स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती को बेहद गरिमामय तरीके से मनाया। सुबह से ही पार्टी कार्यालय पर सपाइयों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था।
सदर विधायक व जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी, जिसके साथ ही कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ हुआ।कप्तानगंज के विधायक कवींद्र चौधरी ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नेताजी के राजनीतिक सफर, संघर्षों और समाजवादी विचारधारा को याद किया। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की राजनीति के आधारस्तंभ थे।सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने कहा कि “नेताजी का जीवन हमें संघर्ष, अनुशासन और संगठन को मजबूत रखने का संदेश देता है। वे हर कार्यकर्ता के दुःख–सुख में साथ खड़े रहने वाले नेता थे।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि नेताजी के मार्ग पर चलकर समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाएं।पूरे कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यालय उत्साह, ऊर्जा और श्रद्धा से भरा रहा। कार्यकर्ताओं में नेताजी को याद करने का जज़्बा और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प साफ दिखाई दिया।
रिपोर्ट: रिज़वान खान
