पुलिस भर्ती प्रक्रिया
बस्ती। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (लिपिक) एवं सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (लेखा) पदों की सीधी भर्ती–2023 के तहत होने वाले अभिलेख सत्यापन व शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी/पीएसटी) को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस लाईन सभागार में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए पुलिस अधीक्षक बस्ती ने भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए। उन्होंने अभ्यर्थियों के साथ सौहार्दपूर्ण एवं मर्यादित व्यवहार सुनिश्चित करने तथा बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करने पर विशेष बल दिया।

पुलिस अधीक्षक ने दो टूक कहा कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पूरी चयन प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में सम्पन्न कराई जाएगी, ताकि पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनी रहे।
इस अवसर पर भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
