Breaking
2 Mar 2026, Mon

पैथकाइंड लैब्स का शुभारंभ, निःशुल्क होगी शुगर व बीपी जांच

बस्ती। जनपद के हनुमान नगर बसिया क्षेत्र में रविवार को पैथकाइंड लैब्स का विधिवत उद्घाटन वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पी.पी. मिश्रा ने किया। मिश्रा मार्केट, उमा पब्लिक स्कूल चौराहे के समीप स्थित इस लैब का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ।


इस अवसर पर डॉ. मिश्रा ने कहा कि रोग के सटीक उपचार के लिए प्रमाणिक और गुणवत्तापूर्ण जांच अत्यंत आवश्यक है। सही जांच से बीमारी की वास्तविक पहचान होती है, जिससे मरीज को शीघ्र और बेहतर इलाज मिल पाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि पैथकाइंड लैब्स क्षेत्र के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगी।


उमाकान्त मिश्र सेवा संस्थान के संरक्षक अशोक कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच निःशुल्क कराई जाएगी, जिससे आमजन पर आर्थिक बोझ कम पड़ेगा।
उद्घाटन समारोह में अनूप कुमार मिश्र, जगदीश शुक्ल, राम अधार पाल, भावेष पाण्डेय, बब्लू तिवारी, रविकान्त, पिंटू दूबे, रवि उपाध्याय, आशीष चौधरी, अंकित चतुर्वेदी, अजीत मिश्र, आलोक पाण्डेय, सुरेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

रिज़वान खान की रिपोर्ट
AKP News 786