Breaking
2 Mar 2026, Mon

केयर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एण्ड आई केयर सेंटर : आधुनिक इलाज की भरोसेमंद पहचान

केयर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एण्ड आई केयर सेंटर

By Aijaz Alam Khan

बस्ती : हरदिया चौराहा, बांसी रोड के समीप स्थित बस्ती केयर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड आई केयर सेंटर क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का सशक्त केंद्र बनकर उभरा है।

यहाँ अनुभवी एवं दक्ष चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों को समुचित, सुरक्षित और आधुनिक इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।


हॉस्पिटल के प्रबंधक मनीष ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान में नॉर्मल डिलीवरी व सिजेरियन के साथ-साथ हाइड्रोसील, हर्निया, अपेंडिक्स जैसे सामान्य व जटिल ऑपरेशनों की सुविधा मौजूद है। इसके अतिरिक्त पित्त की थैली में पथरी, गुर्दे की पथरी तथा बच्चेदानी में गांठ जैसे रोगों के सफल ऑपरेशन भी यहाँ किए जा रहे हैं।


आंखों के इलाज में भी यह हॉस्पिटल अपनी अलग पहचान रखता है। मोतियाबिंद, सलवट (स्क्विंट), नाखूना और नासूर का यहाँ सफल उपचार किया जाता है। साथ ही मोतियाबिंद ऑपरेशन तथा नाक-कान-गला (ENT) से संबंधित बीमारियों के इलाज व ऑपरेशन की आधुनिक सुविधा भी उपलब्ध है।


खास बात यह है कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कार्डधारकों का निःशुल्क इलाज किया जा रहा है, जिससे गरीब व जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है। हॉस्पिटल प्रबंधन ने सभी मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

रिपोर्ट : परमानन्द मिश्रा
AKP News 786