Breaking
2 Mar 2026, Mon

बस्ती चेन स्नैचिंग गैंग की महिला सदस्य गिरफ्तार, चोरी की बाइक और चेन बरामद

बस्ती चेन स्नैचिंग गैंग

By Aijaz Alam Khan

बस्ती चेन स्नैचिंग गैंग की महिला सदस्य गिरफ्तार, चोरी की बाइक और चेन बरामद

बस्ती चेन स्नैचिंग गैंग के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना नगर पुलिस और SOG टीम की संयुक्त कार्रवाई में अंतर्जनपदीय झपट्टामारी गैंग की सक्रिय महिला सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से एक टूटी हुई चेन, चोरी की मोटरसाइकिल और नकदी बरामद की गई है।

अमहट पुल के पास हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार दिनांक 13.02.2026 को थाना नगर में पंजीकृत अभियोग संख्या 33/2026 धारा 304(2) BNS के तहत कार्रवाई करते हुए 14.02.2026 को लगभग 13:05 बजे अमहट पुल से कुसमौर जाने वाले मार्ग पर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय बस्ती भेज दिया गया।

फुटहिया ओवरब्रिज पर मिली थी सूचना

थाना नगर पुलिस टीम फुटहिया ओवरब्रिज पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो महिलाएं और एक पुरुष मोटरसाइकिल से चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देकर अमहट पुल की ओर जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां एक व्यक्ति, एक मोटरसाइकिल और दो महिलाएं खड़ी थीं। पुलिस को देखकर दो आरोपी झाड़ियों के रास्ते नदी की ओर भाग निकले, जबकि एक महिला को मौके पर पकड़ लिया गया।

बस्ती चेन स्नैचिंग गैंग

गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण

पूछताछ में महिला ने अपना नाम रीना पत्नी पहाड़ी, निवासी ग्राम सिमोर खानपुर (मगतहिया पुरवा), थाना हंसवर, जनपद अम्बेडकरनगर, उम्र लगभग 30 वर्ष बताया।

महिला के पास से एक पीली धातु की टूटी हुई चेन और 4,570 रुपये नगद बरामद हुए। आरोपी ने स्वीकार किया कि 12.02.2026 को फुटहिया पर टेम्पो में बैठी एक महिला के गले से चेन छीनी गई थी।

बरामदगी का विवरण

  • 01 अदद चेन (पीली धातु)
  • 01 अदद मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस (बिना नंबर प्लेट, चोरी की)
  • 4,570 रुपये नगद

आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार महिला का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ पहले भी विभिन्न जिलों में मुकदमे दर्ज हैं:

  • मु0अ0स0-11/2018 धारा 379, 411 भा.द.स., थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर
  • मु0अ0स0-411/24 धारा 303(2), 317 BNS, थाना कोठीभार, जनपद महराजगंज
  • मु0अ0सं0-33/2026 धारा 304(2) BNS, थाना नगर, जनपद बस्ती

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम

इस सफल कार्रवाई में थाना नगर और SOG टीम के कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे, जिनमें थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, उ0नि0 आनंद कुमार सिंह, निरीक्षक विकास यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

पुलिस की अपील

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें और सार्वजनिक स्थानों पर सतर्क रहें। बस्ती चेन स्नैचिंग गैंग के अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

अधिक अपडेट्स के लिए जुड़े रहें AKP News 786 के साथ।

परमानंद मिश्रा की रिपोर्ट

AKP News 786