बस्ती पीआरवी कार्यशाला

बस्ती पीआरवी कार्यशाला: महाशिवरात्रि और यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट
बस्ती पीआरवी कार्यशाला के तहत जनपद बस्ती में आगामी पर्व महाशिवरात्रि और यूपी बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस लाइन सभागार में कार्यशाला एवं मासिक समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया।
अधिकारियों की मौजूदगी में समीक्षा बैठक
दिनांक 14.02.2026 को क्षेत्राधिकारी सदर श्री सत्येन्द्र भूषण तिवारी एवं प्रभारी निरीक्षक यूपी-112 श्री राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष ROIP एवं पीआरवी पर नियुक्त कर्मचारियों की कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान मुख्यालय/CM डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग की मासिक समीक्षा की गई।

रिस्पांस टाइम और कॉलर संतुष्टि पर जोर
बैठक में पीआरवी कर्मियों को रिस्पांस टाइम कम करने और कॉलर संतुष्टि प्रतिशत बेहतर करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि हर इवेंट पर पहुंचकर विस्तृत ATR दर्ज करना अनिवार्य है और संदिग्ध वस्तुओं की वीडियोग्राफी भी की जानी चाहिए।
वर्दी, अनुशासन और व्यवहार पर सख्त निर्देश
पीआरवी कर्मियों को मैनुअल के अनुसार शीतकालीन वर्दी धारण करने, अनुशासन में रहने, वाहनों को साफ-सुथरा रखने और जनता से सद्व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही गंभीर घटनाओं की जानकारी तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के लिए कहा गया।
महाशिवरात्रि और बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर विशेष सतर्कता
आगामी महाशिवरात्रि और यूपी बोर्ड परीक्षा को देखते हुए महिला संबंधी अपराध, छेड़खानी और चेन स्नेचिंग जैसी घटनाओं पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचने और पीड़ित को SOP के अनुसार सहायता देने पर बल दिया गया।

सुरक्षा उपकरणों की जांच और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था
पीआरवी वाहनों में दंगा नियंत्रण उपकरण रखने, फायर एक्सटिंगुइशर की समय पर रिफिलिंग कराने और फर्स्ट एड बॉक्स में नई दवाएं रखने के निर्देश दिए गए। घायल व्यक्तियों को मौके पर ही आवश्यक प्राथमिक उपचार देने के लिए भी निर्देशित किया गया।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मान
विगत माह में बेहतर व्यवहार और कम समय में सहायता प्रदान करने वाले पीआरवी कर्मियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं खराब रिस्पांस टाइम और अमर्यादित आचरण करने वाले कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी गई।

प्रदेश के टॉप-10 में शामिल बस्ती पीआरवी
लगातार कार्यशालाओं और निगरानी के परिणामस्वरूप बस्ती पीआरवी कार्यशाला का प्रभाव साफ दिखाई दे रहा है। रिस्पांस टाइम के मामले में जनपद बस्ती प्रदेश के टॉप-10 जिलों में अपनी जगह बनाने में सफल रहा है।
यू0पी0-112 जनपद बस्ती आपातकालीन स्थिति में कालर/पीड़ित को कम से कम समय में त्वरित सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
अधिक अपडेट्स के लिए जुड़े रहें AKP News 786 के साथ।
परमानंद मिश्रा की रिपोर्ट
AKP News 786
