Breaking
2 Mar 2026, Mon

बस्ती पुलिस का अभियान जारी — धार्मिक स्थलों से हटाए गए अवैध लाउडस्पीकर, मानक के अनुरूप रखने के दिए निर्देश

बस्ती पुलिस का अभियान जारी —

*जनपद बस्ती पुलिस द्वारा धार्मिक स्थलों/सार्वजनिक स्थानों पर लगे अवैध लाउडस्पीकर/ध्वनि विस्तारक यंत्रों के विरुद्ध चलाया गया अभियान -*पुलिस अधीक्षक बस्ती के आदेश के क्रम में धार्मिक स्थलों/सार्वजनिक स्थानों पर लगे अवैध लाउडस्पीकर/ध्वनि विस्तारक यंत्रों के विरुद्ध प्रभावी अभियान के तहत, जनपद बस्ती के समस्त थानों की पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र के धार्मिक स्थलों की चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान मन्दिर-मस्जिद व सार्वजनिक स्थानों पर मानक के विपरीत पाये गये लाउडस्पीकर आपसी सहमति से हटवाये गये तथा मानक के अंतर्गत ही लाउडस्पीकर लगवाने की हिदायत दिया गया व मानक से अधिक तेजी से बज रहे लाउडस्पीकर की आवाज को कम कराया गया तथा आवाज मानक के अनुरूप रखने हेतु निर्देशित किया गया ।परमानन्द मिश्रा की रिपोर्ट

AKP न्यूज़ 786

watch This Amazing News👇👇👇