Breaking
2 Mar 2026, Mon

बस्ती बेहोश कर दुष्कर्म व वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बस्ती से बड़ी खबर — बेहोश कर दुष्कर्म व वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
बस्ती। थाना नगर पुलिस ने एक बेहद संवेदनशील मामले का खुलासा करते हुए दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने के आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पीड़िता को दवा खिलाकर बेहोश किया, उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया था।

बेहोश कर दुष्कर्म व वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार


मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना नगर पुलिस ने तेजी से कार्यवाही करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 286/2025 धारा 64/134 BNS व 67 आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की।
आज दिनांक 19 नवम्बर 2025 को थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी कन्हैया पुत्र राधेश्याम निषाद, उम्र लगभग 27 वर्ष, निवासी माघवपुर, थाना लालगंज, जनपद बस्ती को पोखरनी तिराहा से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपी
कन्हैया पुत्र राधेश्याम निषाद
उम्र – लगभग 27 वर्ष
निवासी – माघवपुर, थाना लालगंज, जनपद बस्ती
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय, थाना नगर बस्ती
उपनिरीक्षक मुहम्मद मुस्तफा
कांस्टेबल बलराम विश्वकर्मा
कांस्टेबल साहब कुमार
कांस्टेबल धीरेंद्र सिंह
कांस्टेबल सोनू कुमार, थाना नगर बस्ती
थाना नगर पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई की स्थानीय लोगों में सराहना की जा रही है।

परमानन्द मिश्रा की रिपोर्ट
AKP News 786