बस्ती जनपद से एक असामान्य और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ओपेक चिकित्सालय, कैली के प्रसूति विभाग में कल एक ऐसे बच्चे का जन्म हुआ है, जिसकी शारीरिक बनावट सामान्य से बिल्कुल अलग बताई जा रही है। बच्चे को पहली नज़र में देखकर अस्पताल परिसर और स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं, यहां तक कि कुछ लोगों ने इसे “एलियन टाइप” बच्चा तक कहना शुरू कर दिया।

इस पूरे मामले पर अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अलका शुक्ला ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि यह मामला अनुवांशिक (जेनेटिक) कारणों से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम बच्चे की गहन जांच और परीक्षण में जुटी हुई है, ताकि असामान्य शारीरिक संरचना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
डॉ. अलका शुक्ला के अनुसार, इस तरह के मामलों में घबराने की बजाय वैज्ञानिक और चिकित्सकीय दृष्टिकोण अपनाना जरूरी है। उन्होंने यह भी बताया कि बच्चे के जीवित रहने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन अंतिम स्थिति परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
असामान्य बच्चे का जन्म न सिर्फ माता-पिता के लिए, बल्कि समाज के लिए भी एक संवेदनशील और चिंताजनक विषय है। फिलहाल पूरा जिला इस घटना को लेकर सतर्क है और मेडिकल रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है।
परमानंद मिश्रा की रिपोर्ट
AKP News 786
