आज दिनांक 02 /12/2025 को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत #कार्य स्थल पर महिलाओं के साथ होने वाले लैंगिक उत्पीड़न रोकथाम निषेध और निवारण अधिनियम 2013 के तहत प्रभारी निरीक्षक महिला थाना द्वारा जनपद बस्ती के विभिन्न प्रतिष्ठानों में जाकर वहां कार्यरत महिलाओं से विस्तृत बातचीत की गई इस अधिनियम के तहत उनको बताया गया कि अगर आपके साथ किसी भी प्रकार का लैंगिक उत्पीड़न होता है तो आप उसकी शिकायत कर सकते हैं, इस अधिनियम के मुख्य प्रावधान आंतरिक शिकायत समिति के बारे में जानकारी दी गई जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न से बचाने में अहम भूमिका निभाता है इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को कार्यस्थल पर सक्षम और गरिमा पूर्ण कार्य वातावरण बनाना है इसके अतिरिक्त उन्हें सरकार द्वारा प्रदत्त विभिन्न विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे-

1090- वीमेन पावर लाइन
1076- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
1098- चाइल्ड हेल्पलाइन
112- पुलिस आपातकालीन सेवा
102 स्वास्थ्य सेवा
108- एम्बुलेंस सेवा
साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930 *थाने का सी0यू0जी0 नंबर 9454404782
भी प्रदान किया गया शहर के बस्ती के मुख्य प्रतिष्ठानों में जाकर महिलाओं को जागरूक किया गया उनसे उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई सभी महिलाओं ने बस्ती पुलिस की प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।
परमानन्द मिश्रा की रिपोर्ट
AKP News 786
