जनपद बस्ती में स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए भागवत मार्केट के समीप स्थित ईदगाह मार्केट में अनाबिया सोलर पावर इंटरप्राइजेज का भव्य उद्घाटन किया गया। गौ सेवा आयोग के सदस्य एवं दर्जा प्राप्त मंत्री महेश शुक्ल ने फीता काटकर एजेंसी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर व्यापारिक जगत से जुड़े लोगों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए एजेंसी के संचालक अब्दुल हलीम ने सौर ऊर्जा की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सोलर पैनल में लगे फोटोवोल्टिक सेल सूर्य की किरणों को अवशोषित कर उन्हें विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करते हैं, जिससे घरों और प्रतिष्ठानों को निरंतर बिजली आपूर्ति संभव होती है। सोलर सिस्टम से न केवल बिजली खर्च में भारी कमी आती है, बल्कि यह ऊर्जा का पर्यावरण-अनुकूल और टिकाऊ विकल्प भी है।
अब्दुल हलीम ने कहा कि केंद्र सरकार की रूफटॉप सोलर योजना के तहत आम नागरिक अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाकर सरकारी सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं। सब्सिडी पैनल की क्षमता और राज्य के नियमों के अनुसार निर्धारित की जाती है, जिससे सोलर सिस्टम आम लोगों की पहुंच में आ रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि सौर ऊर्जा प्रदूषण मुक्त है और इससे किसी प्रकार की हानिकारक गैसों का उत्सर्जन नहीं होता, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।
उद्घाटन कार्यक्रम में शहाबुद्दीन, जितेंद्र शाही, जी. रहमान, आलम चौधरी, फुजैल अहमद, अजयपाल, राजन श्रीवास्तव, शिवप्रसाद, मेराज अहमद समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने अनाबिया सोलर इंटरप्राइजेज के इस प्रयास को जनहित में एक सराहनीय पहल बताया।
रिपोर्ट : रिज़वान खान
