बस्ती। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बस्ती-भानपुर मुख्य मार्ग पर बिटिया और आशापुर के बीच स्थित नवस्थापित पेट्रोल पंप ‘बालाजी फ्यूल’ का विधिवत उद्घाटन किया गया। शुभ मुहूर्त में फीता काटकर और पूजा-अर्चना के साथ पेट्रोल टंकी का शुभारंभ हुआ।
उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों और स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति रही। संचालकों ने बताया कि इस नए फ्यूल स्टेशन के शुरू होने से आसपास के गांवों और राहगीरों को ईंधन की बेहतर और सुगम सुविधा मिलेगी।
बस्ती-भानपुर मार्ग पर लंबे समय से एक आधुनिक पेट्रोल पंप की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। ‘बालाजी फ्यूल’ के खुलने से न सिर्फ स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि क्षेत्रीय व्यापार और आवागमन को भी मजबूती मिलेगी।
महाशिवरात्रि के पावन दिन हुए इस शुभारंभ को क्षेत्रवासियों ने विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।
रिपोर्ट : बालमुकुंद शुक्ला
