Breaking
2 Mar 2026, Mon

माही–मनीषा के डांस ने बस्ती में मचाया तहलका, चर्चाओं में रहा कार्यक्रम

माही–मनीषा के डांस ने बस्ती में मचाया तहलका, चर्चाओं में रहा कार्यक्रम!

By Aijaz Alam Khan

बस्ती। सक्सेरिया इंटर कॉलेज, बस्ती में आयोजित स्वदेशी व्यापार मेले के दौरान हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में माही–मनीषा के डांस ने खासा ध्यान खींचा।

कार्यक्रम के बाद यह प्रस्तुति शहर भर में चर्चा का विषय बन गई। दर्शकों की भारी भीड़ जहां एक ओर तालियों के साथ मनोरंजन का आनंद लेती दिखी, वहीं दूसरी ओर प्रस्तुति की शैली और वेशभूषा को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं सामने आईं।

स्थानीय लोगों और अभिभावकों के एक वर्ग का कहना है कि शिक्षा-परिसर में आयोजित सांस्कृतिक मंच पर भारतीय संस्कृति और मर्यादा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए था। उनका आरोप है कि डांस प्रस्तुति में आधुनिकता के नाम पर शालीनता की सीमाएं लांघी गईं, जिससे सामाजिक मूल्यों पर सवाल खड़े होते हैं।

वहीं समर्थकों का मानना है कि युवा कलाकारों को मंच मिलना चाहिए और कला को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता होनी चाहिए। हालांकि वे भी यह स्वीकार करते हैं कि विद्यालय परिसर में होने वाले आयोजनों के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश और संतुलन आवश्यक है।फिलहाल माही–मनीषा का डांस बस्ती में चर्चा का केंद्र बना हुआ है और यह बहस तेज हो गई है कि मनोरंजन और संस्कृति के बीच संतुलन कैसे कायम किया जाए।

AKP News 786