Breaking
2 Mar 2026, Mon

यूपी सीडीको विभाग में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

By Aijaz Alam Khan

यूपी सीडीको विभाग में राष्ट्रीय पर्व 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, उल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विभाग के मुख्य अभियंता एस.पी. सिंह ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ, जिससे पूरा विभागीय परिसर देशभक्ति की भावना से गूंज उठा।


कार्यक्रम में विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में मुख्य अभियंता एस.पी. सिंह ने गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक एवं संवैधानिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से संविधान के प्रति निष्ठावान रहते हुए ईमानदारी, पारदर्शिता और कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
मुख्य अभियंता ने कहा कि विभागीय दायित्वों का निष्ठा से निर्वहन कर ही हम न केवल संगठन बल्कि राष्ट्र के विकास में भी अपना सार्थक योगदान दे सकते हैं। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें देशभक्ति और जिम्मेदारी का संदेश स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ।

रिपोर्ट : रिज़वान खान
AKP News 786