बस्ती। जनपद मुख्यालय स्थित रजत हॉस्पिटल अपने उत्कृष्ट, सुरक्षित और उन्नत इलाज को लेकर तेजी से लोगों के बीच भरोसे का नाम बनता जा रहा है। आधुनिक तकनीक, अत्याधुनिक उपकरणों और अनुभवी चिकित्सकों की टीम के साथ अस्पताल द्वारा दी जा रही विश्वस्तरीय सेवाओं ने मरीजों के बीच संतोष व विश्वास दोनों बढ़ाया है।

अस्पताल में गैस्ट्रोलॉजिस्ट, न्यूरो सर्जन, गायनोकोलॉजिस्ट, फिजीशियन और बाल रोग विशेषज्ञ जैसे अनुभवी डॉक्टर उपलब्ध हैं, जिसके कारण मरीजों को हर तरह के विशेष उपचार एक ही स्थान पर मिल रहे हैं।
अस्पताल के गैस्ट्रो विशेषज्ञ डॉ. बी.आर. राय ने मीडिया से बातचीत में बताया कि हाल ही में पेट से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। उन्होंने कहा कि
कब्ज, गैस, एसिडिटी, पेट दर्द, एलर्जी और फैटी लीवर जैसी समस्याएँ आज के समय में बेहद आम होती जा रही हैं। इन समस्याओं की बड़ी वजह अनियमित खानपान, प्रोसेस्ड/फास्टफूड का अधिक सेवन, कोल्ड ड्रिंक, तली-भुनी चीजें, देर रात भोजन और कम पानी पीने की आदत है।
उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि
यदि लोग अपने दैनिक जीवन में संतुलित आहार, पर्याप्त पानी, नियमित व्यायाम, पैदल चलने की आदत और तनाव मुक्त जीवनशैली अपना लें तो पेट और लिवर संबंधी गंभीर बीमारियों से आसानी से बचा जा सकता है। समय रहते जांच और विशेषज्ञ की सलाह लेना अत्यंत आवश्यक है।
रजत हॉस्पिटल के चेयरमैन अनूप चतुर्वेदी ने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य मरीजों को बेहतर इलाज, स्वच्छ वातावरण और सभी सुविधाएँ समय पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना की सुविधा उपलब्ध है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को भी लाभ मिल रहा है।
अत्याधुनिक मशीनों और वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम के चलते हॉस्पिटल में गैस्ट्रो, न्यूरो, गायनी, पीडियाट्रिक और जनरल मेडिसिन से जुड़े मरीजों को लगातार राहत मिल रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अस्पताल के शुरू होने के बाद अब उन्हें इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ता क्योंकि विशेषज्ञ परामर्श और इलाज दोनों यहीं उपलब्ध हैं।
हॉस्पिटल प्रबंधन का लक्ष्य आने वाले समय में और आधुनिक सुविधाएँ जोड़कर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाना है।
📌 AKP NEWS 786
📍 बस्ती से — रिज़वान खान की रिपोर्ट
