Breaking
2 Mar 2026, Mon

रुधौली में होगा भव्य यूनिटी मार्च — संजय प्रताप जायसवाल ने जनता को किया आमंत्रित”

पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने रुधौलीवासियों से की अपील — “यूनिटी मार्च” में सहभागिता कर दें मजबूत राष्ट्रीय एकता का संदेश

रुधौली। भारत रत्न एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 309 रुधौली विधानसभा क्षेत्र में भव्य “यूनिटी मार्च” निकाला जा रहा है।
पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने क्षेत्र की जनता को आग्रह किया कि अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर इस पदयात्रा को सफल बनाएं और राष्ट्र की एकता, अखंडता व संकल्प की भावना को और प्रबल करें।

रिज़वान खान की रिपोर्ट
AKP News 786