बस्ती : ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत बुधवार को पूर्व सांसद विनय कटियार ने रोडवेज के निकट स्थापित सोलर ग्रीन योजना केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। यह केंद्र केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को सस्ती, स्वच्छ और स्थायी ऊर्जा उपलब्ध कराना है।

उद्घाटन अवसर पर श्री कटियार ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा प्रारंभ की गई यह योजना देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि सोलर ग्रीन योजना के माध्यम से आम उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत मिलेगी और बिजली कटौती जैसी समस्याओं से भी काफी हद तक निजात मिलेगी।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में योजना का लाभ उठाएं और अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल स्थापित कर स्वच्छ ऊर्जा को अपनाएं। उनका कहना था कि सौर ऊर्जा न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए भी सुरक्षित भविष्य का आधार तैयार करती है।

सोलर ग्रीन योजना के प्रोपराइटर सुरेंद्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र पर उपभोक्ताओं को सोलर पैनल इंस्टॉलेशन से लेकर सरकारी सब्सिडी प्राप्त करने तक की पूरी प्रक्रिया में पारदर्शी मार्गदर्शन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक ग्राहकों के लिए आसान किस्तों पर फाइनेंस की सुविधा भी उपलब्ध है, ताकि आर्थिक कारणों से कोई भी उपभोक्ता इस योजना से वंचित न रहे।
कार्यक्रम में अमित चौधरी, सनी चौधरी, विकास चौधरी, मोनू चौधरी, अजय चौधरी, अभिषेक चौधरी, लवकुश चौधरी, विशाल चौधरी, राहुल चौधरी, इन्द्रलेश चौधरी, अशोक चौधरी, मनोज, जयसिंह, नरेन्द्र कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सोलर ग्रीन केंद्र की स्थापना से क्षेत्र में सौर ऊर्जा को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, जिससे ऊर्जा संकट को कम करने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस कदम उठाया जा सकेगा।
रिपोर्ट : रिज़वान खान
