Breaking
2 Mar 2026, Mon

श्रद्धा, संस्कार और समर्पण का मूल स्तंभ है श्रीमद् भागवत पुराण — त्रिभुवन दास जी महाराज

भिटहा स्थित “चतुर्वेदी विला” में श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन आस्था का अनूठा संगम, भक्त हुए भावविभोर
संतकबीरनगर
भिटहा के “चतुर्वेदी विला” में चल रही नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन आध्यात्मिक ज्ञान और भक्ति का अद्भुत प्रवाह देखने को मिला। कथा श्रवण के दौरान भक्तों के चेहरे पर भक्ति और उत्साह का मिश्रित भाव देखते ही बन रहा था।


कथा व्यास वृंदावन धाम से पधारे विद्वान संत त्रिभुवन दास जी महाराज ने श्रीमद् भागवत को विश्व का सर्वाधिक पवित्र और सात्विक ग्रंथ बताते हुए कहा—
“श्रद्धा, संस्कार और समर्पण श्रीमद् भागवत के मूल स्तंभ हैं। इस दिव्य पुराण के प्रत्येक शब्द में सत्य छिपा है। इसके 18 हजार श्लोक जन्म से मोक्ष तक की सम्पूर्ण यात्रा का रहस्य समेटे हुए हैं। पहला श्लोक ‘जन्म’ से प्रारंभ होता है और अंतिम ‘परम’ पर समाप्त — यही मानव जीवन का सार है।”
उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा भगवान की वाणी है जिसमें वेदों का सार, गायत्री मंत्र की पौराणिकता और परम सत्य का ज्ञान विद्यमान है।


कथावाचक ने “धीमहि” शब्द की दिव्यता समझाते हुए कहा कि यही अलौकिक शब्द भगवान की वाणी में प्रयुक्त हुआ और बाद में गायत्री मंत्र में भी शामिल हुआ — जो इसकी सनातनता का प्रमाण है।
भव्य आरती के साथ कथा का शुभारंभ
मुख्य यजमान चंद्रावती देवी के नेतृत्व में
डा. उदय प्रताप चतुर्वेदी (चेयरमैन – सूर्या ग्रुप)
राकेश चतुर्वेदी (एमडी – एसआर)
परिवार के अन्य सदस्यों
द्वारा व्यास पीठ का तिलक व बांके बिहारी की आरती कर कथा का विधिवत शुभारंभ किया गया।
भक्तों की भारी भीड़, दिव्य वातावरण में डूबा परिसर
कथा स्थल भक्तों से खचाखच भरा रहा। कथा श्रवण के दौरान वातावरण मंत्रोच्चार, भजन और हर-हर माधव की गूंज से पावन हो उठा।
इस दौरान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे —
रत्नेश चतुर्वेदी, सूर्या ग्रुप की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सविता चतुर्वेदी, राजन इंटरनेशनल एकेडमी की मैनेजिंग डायरेक्टर शिखा चतुर्वेदी, दिव्येष चतुर्वेदी, रजत चतुर्वेदी, प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय, एसआर के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर मनोज कुमार पांडेय, दिग्विजय यादव, अभयानंद सिंह, आनंद ओझा सहित सैकड़ों भक्तगण।
यह नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा स्व. पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की पावन स्मृति में आयोजित की जा रही है।

रिपोर्ट — रिज़वान खान
AKP News 786