Breaking
2 Mar 2026, Mon

सावित्रीबाई फुले जयंती पर आम आदमी पार्टी ने किया नमन, शिक्षा और सामाजिक न्याय के संकल्प को दोहराया

सावित्रीबाई फुले जयंती

By Aijaz Alam Khan

बस्ती। भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, महान समाज सुधारिका एवं महिला सशक्तिकरण की प्रतीक सावित्रीबाई फुले जी की जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी द्वारा श्रद्धा एवं सम्मान के साथ उन्हें कोटि-कोटि नमन किया गया। कार्यक्रम में उनके विचारों और संघर्षों को याद करते हुए सामाजिक बदलाव के संकल्प को दोहराया गया।


इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. राम सुभाष वर्मा ने सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं की शिक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।

उन्नीसवीं सदी के कठिन दौर में उन्होंने छुआछूत, सती प्रथा, बाल विवाह और विधवा विवाह निषेध जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध निर्भीक होकर आवाज उठाई और समाज को नई दिशा दी।
डॉ. वर्मा ने कहा कि सावित्रीबाई फुले का जीवन सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के अधिकार की सशक्त मिसाल है। उनके आदर्शों को अपनाकर ही एक समतामूलक और शिक्षित समाज का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम में कुलदीप जायसवाल, डॉ. राम सजन सूर्यवंशी, वीरेंद्र कुमार यादव, भोला यादव सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने सावित्रीबाई फुले के नारी उत्थान और शिक्षा प्रसार के संघर्ष को आज भी प्रासंगिक बताते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन सावित्रीबाई फुले के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की प्रतिबद्धता के साथ किया गया।

रिज़वान खान की रिपोर्ट
AKP News 786