मिशन शक्ति दीदी अभियान
श्रीमान पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री अभिनंदन सिंह द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री श्यामाकांत के निर्देशन तथा *क्षेत्राधिकारी सदर श्री सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी महोदय* के कुशल पर्यवेक्षण में एंटी *रोमियो स्क्वाड प्रभारी महिला नि0 डॉ0 शालिनी सिंह जनपद बस्ती मय टीम म0आ0 रश्मि सिंह,म0आ0कंचन मिश्रा व अनुष्का यादव के द्वारा थाना लालगंज जनपद बस्ती मे मिशन शक्ति दीदी अभियान के अंतर्गत ग्राम साजनखोर थाना लालगंज में चौपाल लगाकर लड़कियों व महिलाओं से बातचीत* किया गया साथ ही महिला सशक्तिकरण संबंधित बातों के बारे में बताते हुए कार्यक्रम के अंतर्गत कानून की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे -*1090 – वीमेन पावर लाइन*, *1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन*, *1098 चाइल्ड हेल्पलाइन*, *181 महिला हेल्पलाइन*, *112 पुलिस आपातकालीन सेवा*, *102 स्वास्थ्य सेवा*, *108 एंबुलेंस सेवा*, *साइबर हेल्पलाइन नंबर – 1930*, *के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया साथ ही अनावश्यक घुम रहे करीब 30 व्यक्तियों से पूछताछ कर 4 मनचलों से माफीनामा भरवाया गया।
परमानन्द मिश्रा की रिपोर्ट
AKP News 786
