Breaking
2 Mar 2026, Mon

Bollywood News:अस्पताल में भर्ती हुए अभिनेता गोविंदा, तबीयत में सुधार जारी

Bollywood News:बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की तबीयत मंगलवार रात करीब 8 बजे अचानक खराब हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, डिसओरिएंटेशन (असंतुलन) की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी। डॉक्टरों की सलाह पर दवा देने के बाद भी स्थिति सामान्य न होने पर रात करीब एक बजे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।अस्पताल में उनके कई मेडिकल टेस्ट किए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट अभी प्रतीक्षित है।उनके मित्र और कानूनी सलाहकार ललित बिंदल ने बताया कि फिलहाल गोविंदा की हालत में सुधार है और वे डॉक्टरों की निगरानी में इलाज करवा रहे हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट

AKP न्यूज़ 786