Breaking
2 Mar 2026, Mon

CM Yogi in Basti: नन्दा बाबा आश्रम में भावपूर्ण श्रद्धांजलि!

CM Yogi in Basti

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन श्रीकृष्णा पाण्डेय इंटर कॉलेज परिसर में तैयार किए गए हेलीपैड पर हुआ। इसके उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सड़क मार्ग से सदर अस्पताल चौराहे पर स्थित ब्रह्मलीन नन्दा बाबा जी के आश्रम पहुँचे, जहाँ उन्होंने स्वर्गीय श्री देशबन्धु नन्दानाथ महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में तपसीधाम के महंत जय बक्शदास, भदेश्वनाथ के महंत दिव्यांशु, डारीडीहा के महंत अजेश्वर, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक हर्रैया अजय सिंह, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेन्द्र प्रताप सिंह सहित दयाराम चौधरी, संजय प्रताप जायसवाल, रवि सोनकर, चन्द्र प्रकाश शुक्ला, गौसेवा आयोग उपाध्यक्ष महेश शुक्ला, नगरपालिका अध्यक्षा नेहा वर्मा, मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह, डीआईजी संजीव त्यागी, जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना, पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, एसडीएम सदर शत्रुध्न पाठक सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री जी ने श्रीकृष्णा पाण्डेय इंटर कॉलेज में बनाए गए सेफ हाउस में पार्टी के सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान संबंधित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

रिज़वान खान की रिपोर्ट

AKP News 786