Breaking
2 Mar 2026, Mon

Delhi Red Fort Blast : Delhi के लाल किले के पास धमाका!| High Security Alert in Delhi | Breaking News

Delhi Red Fort Blast

“बड़ी खबर इस वक्त दिल्ली से — लाल किले के पास जोरदार धमाके की आवाज़ से हड़कंप मच गया है। राजधानी के सबसे हाई-सिक्योरिटी जोन में धमाका होना अपने आप में बड़ा सवाल खड़ा करता है!”
सूत्रों के मुताबिक, ये धमाका लाल किले के बिल्कुल पास खड़ी एक कार में हुआ है। धमाके की आवाज़ इतनी तेज़ थी कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दुकानों के शीशे टूट गए, कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचने की खबर है।

दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ता तुरंत मौके पर पहुंच गए हैं। इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल राहत की बात यह है कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।
धमाके के असली कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। जांच टीमें मौके से सबूत जुटा रही हैं और फॉरेंसिक टीम भी पहुंच चुकी है। शुरुआती जांच में किसी आतंकी साजिश से इनकार नहीं किया जा रहा है।
AKP News 786 लगातार इस बड़ी खबर पर अपनी नज़र बनाए हुए है।
👉 अगर आप इस वक्त लाल किले के आसपास मौजूद हैं, तो कृपया सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।


जुड़े रहिए AKP News 786 के साथ — हम आपको हर अपडेट सबसे पहले पहुंचाएंगे।
दिल्ली के लाल किले के पास धमाके की खबर से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। क्या ये महज़ एक हादसा है या किसी साजिश का हिस्सा?
इस सवाल का जवाब हम आपको देंगे — सिर्फ AKP News 786 पर।
📲 Subscribe कीजिए AKP News 786 को!
क्योंकि यहाँ खबरें —
जब भी देखे सच देखे
💬 “सिर्फ़ एक क्लिक… और हर ब्रेकिंग न्यूज़ सीधे आपके मोबाइल तक!”