Breaking
2 Mar 2026, Mon

Delhi Red Fort Blast : लाल किले के पास धमाका! 13 की मौत | High Security Alert in Delhi

Delhi Red Fort Blast:दिल्ली लाल किला ब्लास्ट अपडेट:लाल किला के पास खड़ी एक कार में हुए भीषण विस्फोट की जांच जारी है।

हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटनास्थल से मिले सबूतों और वीडियो फुटेज से यह सामान्य धमाका नहीं, बल्कि बड़ी साजिश का संकेत दे रहा है।पुलिस ने कार के पूर्व मालिक मोहम्मद सलमान को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि यह कार गुरुग्राम नंबर की थी। वहीं, मृतकों और घायलों की सूची भी सामने आ चुकी है।इस बीच, हालात की गंभीरता को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है, जिसमें दिल्ली पुलिस और एनआईए के अधिकारी शामिल हो सकते हैं।प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया, ‘ जिसमे कहा की विस्फोट में अपनों को खोने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।