Vashishtha Ramayan Katha

वशिष्ठ रामायण कथा के निमित्त विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन
बस्ती, 09 फरवरी: गोटवा कस्बे के निकट बढ़नी मिश्र गांव स्थित महर्षि वशिष्ठ आश्रम में प्रस्तावित Vashishtha Ramayan Katha के आयोजन से पूर्व सोमवार को विधि-विधान से भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर के साथ ही 18 से 26 फरवरी तक आयोजित होने वाली वशिष्ठ रामायण कथा की औपचारिक शुरुआत हो गई।
भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य यजमान भागवत प्रसाद मिश्र, कपीश मिश्र एवं श्रीमती ऊषा मिश्र की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन एवं हवन संपन्न कराया गया। अयोध्या धाम के महापौर एवं तीन कलश मंदिर के महंत गिरिजेश पति त्रिपाठी ने विधिवत पूजन कर आयोजन का शुभारंभ किया।
वशिष्ठ की पावन भूमि आस्था का केंद्र
इस अवसर पर महंत गिरिजेश पति त्रिपाठी ने कहा कि महर्षि वशिष्ठ की यह पावन भूमि अब देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का बड़ा केंद्र बनती जा रही है। Vashishtha Ramayan Katha के माध्यम से न केवल धार्मिक चेतना का प्रसार होगा, बल्कि इस क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान भी और अधिक सशक्त होगी।
उन्होंने कहा कि बस्ती जनपद ने दुनिया को भगवान राम दिए और गुरु वशिष्ठ ने उन्हें शिक्षा देकर मर्यादा पुरुषोत्तम बनाया। अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर की स्थापना के बाद गुरु वशिष्ठ की इस भूमि का महत्व कई गुना बढ़ गया है। आने वाले समय में यहां से विकास और पर्यटन की अनंत संभावनाएं जुड़ी हुई हैं।

जनपदवासियों से कथा को सफल बनाने की अपील
महंत गिरिजेश पति त्रिपाठी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर Vashishtha Ramayan Katha को सफल बनाएं। यह कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना का पर्व है।
11 फरवरी को निकलेगी आमंत्रण रथयात्रा
आयोजन के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए मुख्य आयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि 11 फरवरी को सुबह 9 बजे वशिष्ठ आश्रम से आमंत्रण रथयात्रा निकाली जाएगी। यह रथयात्रा अयोध्या पहुंचेगी, जहां भगवान राम के परिवार सहित अन्य विशिष्ट जनों को कथाश्रवण के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय भगवान राम के परिवार की ओर से यह आमंत्रण स्वीकार करेंगे। यह आयोजन धार्मिक दृष्टि से ऐतिहासिक और अत्यंत भव्य होने जा रहा है।
भव्य आयोजन की तैयारियां तेज
मुख्य आयोजक के अनुसार, Vashishtha Ramayan Katha को भव्य और दिव्य स्वरूप देने के लिए सैकड़ों सेवादार दिन-रात तैयारियों में जुटे हुए हैं। कथा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त हो सके।
भूमि पूजन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी शुरुआत हो गई। कलाकारों ने मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम का संचालन मयंक श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष सतीश मिश्र, गुरूदत्त मिश्र, संतोष मिश्र, विजय मिश्र, राकेश मिश्र, पं० सरोज कुमार मिश्र, अभिषेक पाण्डेय, चन्द्रमणि मिश्र, आशीष सिंह, कैलाश मोहन श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, रणजीत सिंह, श्रुति अग्रहरि, धीरज सरीन सहित क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
श्रद्धालुओं में Vashishtha Ramayan Katha को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति ने सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह कथा बस्ती जिले की धार्मिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान देगी।
रिजवान खान की रिपोर्ट
