Breaking
2 Mar 2026, Mon

एनडीए की जीत: बिहार चुनाव में प्रचंड बहुमत पर युवा मोर्चा नेता अभिषेक कुमार ने जताई खुशी

एनडीए की जीत

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री और साऊंघाट के ब्लाक प्रमुख अभिषेक कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा, एनडीए की प्रचंड जीत पर खुशी जताते हुए इसे लोकतंत्र की जीत बताया।
एनडीए की जीत को जनता का जनादेश बताते हुए अभिषेक कुमार ने कहा कि यह लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक सहायता योजनाओं का जिक्र कर एनडीए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। कहा कि सच्चे अर्थो में यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नीति, कार्यक्रम और जनता का उन पर बढते भरोसे के साथ ही नीतीश कुमार के सुशासन का परिणाम है। भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत से बिहार राज्य के विकास मं निश्चित रूप से और तेजी आयेगी।

— रिज़वान खान की रिपोर्ट
AKP News 786