टूटते परिवारों को जोड़ने में मिली सफलता, 04 दंपतियों के बीच कराया गया समझौता*
जनपद बस्ती में महिला थाना पुलिस द्वारा “ऑपरेशन साथ-साथ” अभियान के अंतर्गत टूटते परिवारों को जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। इसी क्रम में आज दिनांक 19.12.2025 को प्रभारी निरीक्षक महिला थाना बस्ती डाॅ. शालिनी सिंह के कुशल नेतृत्व में पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवादों को सुलझाकर कुल 04 दंपतियों के बीच आपसी सुलह कराई गई।

महिला थाना परिसर में काउंसलिंग एवं समझाइश के माध्यम से जिन दंपतियों के बीच सुलह कराई गई, उनके नाम इस प्रकार हैं—
साबरीन खातून पत्नी अरफात खान, निवासी नटाई कला, थाना रूधौली, जनपद बस्ती।
सरोज देवी पत्नी गोविंद कुमार, निवासी सूरतगढ़, थाना वाल्टरगंज, जनपद बस्ती।
सुनीता पत्नी अर्जुन, निवासी डफाली टोला, थाना पुरानी बस्ती, जनपद बस्ती।
रेनू पत्नी हरिनारायण, निवासी इटैली, थाना कलवारी, जनपद बस्ती।
यशोदा पत्नी राजेश सोनकर, निवासी नगर बाजार (राजकोट चौराहा), थाना नगर, जनपद बस्ती।
ज्योति पत्नी शेरबहादुर, निवासी अनुआ, थाना लालगंज, जनपद बस्ती।
संगीता पत्नी जितेंद्र, निवासी नरौली मुरादपुर, थाना लालगंज, जनपद बस्ती।
इन सभी दंपतियों के बीच विभिन्न कारणों से लंबे समय से पारिवारिक मतभेद चल रहे थे, जिसके चलते वे एक-दूसरे के साथ रहने को तैयार नहीं थे। महिला थाना बस्ती पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को धैर्यपूर्वक समझाया गया तथा पारिवारिक मूल्यों और आपसी जिम्मेदारियों का अहसास कराया गया।
प्रभारी निरीक्षक डाॅ. शालिनी सिंह की पहल और महिला थाना पुलिस के सतत प्रयासों से सभी दंपति पुनः साथ रहने को राज़ी हो गए। इसके पश्चात महिला थाना परिसर में विधिवत सुलह-समझौता कराया गया और सभी पति-पत्नी को राज़ी-खुशी विदा किया गया।
महिला थाना बस्ती की यह पहल समाज में पारिवारिक एकता, आपसी समन्वय और सौहार्द बनाए रखने की दिशा में एक प्रेरणादायी उदाहरण है।
परमानंद मिश्रा की रिपोर्ट
AKP News 786
