Breaking
17 Apr 2026, Fri

“आंखों की रोशनी है तो ही संसार है” — बस्ती में नेत्र रोगों के आधुनिक इलाज की मिसाल बना आनंद हॉस्पिटल

By Aijaz Alam Khan

नेत्र रोगों का आधुनिक तकनीक से सफल उपचार : डॉक्टर राजू सिंह
बस्ती : नेत्र मानव शरीर का अत्यंत महत्वपूर्ण संवेदी अंग हैं। आंख की संरचना में कॉर्निया, पुतली, लेंस, रेटिना तथा ऑप्टिक नर्व जैसे प्रमुख भाग शामिल होते हैं। इन अंगों से संबंधित विभिन्न प्रकार की बीमारियाँ समय-समय पर उत्पन्न होती रहती हैं, जिनका समय पर और सही उपचार अत्यंत आवश्यक है।
यह कहना है आनंद हॉस्पिटल एवं आई केयर सेंटर के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजू सिंह का।
उन्होंने बताया कि बरगदवा विवाह मंडप मैरिज हॉल के सामने, बड़ेबन–बांसी रोड, बस्ती स्थित आनंद हॉस्पिटल एवं आई केयर सेंटर में एक ही छत के नीचे आंखों से संबंधित सभी प्रमुख रोगों का आधुनिक तकनीक द्वारा सफल इलाज एवं ऑपरेशन किया जाता है।
डॉक्टर सिंह ने बताया कि यहां मोतियाबिंद, काला मोतिया ग्लूकोमा तथा आंखों के परदे रेटिना से संबंधित रोगों का कुशलता के साथ इलाज एवं ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र कार्डधारकों को निशुल्क उपचार सुविधा प्रदान की जाती है।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन रियायती दरों पर किए जाते हैं तथा अत्याधुनिक कंप्यूटराइज्ड मशीन द्वारा आंखों की जांच कर सटीक चश्मे का नंबर निर्धारित किया जाता है।
डॉक्टर राजू सिंह ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि आंखों में किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर आंखों को मलना नहीं चाहिए और न ही किसी प्रकार की दवा या आई ड्रॉप स्वयं लेना चाहिए। आंखों से संबंधित किसी भी समस्या में विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह लेना अनिवार्य है।
उन्होंने कहा, “आंखों की रोशनी है तो ही संसार है।”

परमानंद मिश्रा की रिपोर्ट
AKP News 786